आईपीएल में अपनी शानदार कप्तानी और लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंप दी गई है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तानी संभाली है, जबकि तिलक वर्मा को नया उपकप्तान बनाया गया है।
आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी।
भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव इस बार चयनकर्ताओं की योजना में शामिल नहीं हैं। लगातार खराब बल्लेबाजी फॉर्म को उनकी टीम से बाहर होने की बड़ी वजह माना जा रहा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला है। उनकी गति और सटीक लाइन-लेंथ ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, जिसके बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह दी गई।
चोट से उबरने के बाद हर्षित राणा की भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है। वहीं जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से आराम दिया गया है, लेकिन वह 2026 एशियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
Next Story