नेपाल में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बाढ़ के पानी ने कई सड़कों और निचले इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। कई जगहों पर आवाजाही प्रभावित हुई है।
तेज बहाव के कारण कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन और सुरक्षाकर्मी लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।
नेपाल में बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जलभराव, टूटी सड़कें और उफनती नदियां तबाही की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं।
Next Story