State Bank of India ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत SBI कुल 2050 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को मौका
इन पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) पास होना अनिवार्य है। कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है
परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
IBPS के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, जहां SBI CBO भर्ती का लिंक उपलब्ध है। वेबसाइट पर जाकर New Registration विकल्प पर क्लिक करना होगा और अपनी व्यक्तिगत तथा शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी।
Next Story