रेलवे भर्ती सेल ने Western Railway में अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन 21 फरवरी सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और 23 मार्च शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर और रेफ्रिजरेशन एवं एसी मैकेनिक सहित कई ट्रेड शामिल हैं।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों होना जरूरी है और संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान का आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा 15 से 24 वर्ष तय की गई है।
चयन 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
Next Story