दक्षिण मध्य रेलवे के आरआरसी (RRC SCR) ने एक्ट अप्रेंटिस के लिए 2801 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जिलों से संबंधित हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं या एसएससी पास होना जरूरी है। आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए, जो NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से मिला हो।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष रखी गई है जबकि सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है।
Next Story