गर्व का पल

भारतीय खाने के लिए यह एक खास उपलब्धि है। घर-घर में बनने वाला सादा राजमा चावल अब इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना रहा है और दुनिया के टॉप बीन्स डिशेज में शामिल हो चुका है।

ग्लोबल पहचान

फूड रेटिंग प्लेटफॉर्म TasteAtlas की लिस्ट में राजमा 14वें और राजमा चावल 25वें स्थान पर रहा। यह दिखाता है कि भारतीय स्वाद अब दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है।

सादगी में स्वाद

राजमा चावल एक सिंपल लेकिन बेहद स्वादिष्ट डिश है। मसालों में पके लाल राजमा को नरम चावल के साथ परोसा जाता है, जो हर बाइट में सुकून और घर जैसा स्वाद देता है।

इमोशन से जुड़ा खाना

पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर जैसे इलाकों में यह सिर्फ खाना नहीं बल्कि एक भावना है। यह लोगों को बचपन, परिवार और घर के खाने की याद दिलाता है।

क्यों है इतना खास

राजमा को रातभर भिगोकर मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद गहरा और खुशबूदार बनता है। चावल के साथ यह स्वाद और पोषण का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाता है।

Next Story

अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’

Click Here