जयपुर में बड़ा मुकाबला

Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच IPL 2026 का अहम मुकाबला जयपुर के Sawai Mansingh Stadium में खेला जाएगा। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं।

हेड टू हेड में गुजरात आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच हुए हैं, जिनमें Gujarat Titans ने 6 मुकाबले जीते हैं। हालांकि इस सीजन का पिछला मैच Rajasthan Royals ने जीता था।

जयपुर में रनों की बारिश संभव

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार रही है। यहां बड़े स्कोर आसानी से चेज हुए हैं, इसलिए हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

राजस्थान की टीम मजबूत

यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी राजस्थान को मजबूत बनाते हैं। घरेलू मैदान पर टीम का आत्मविश्वास भी काफी ऊंचा है।

किसका पलड़ा भारी?

मैच प्रिडिक्शन में Rajasthan Royals को हल्की बढ़त दी जा रही है। हालांकि जो टीम चेज करेगी, उसके जीतने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।

Next Story

योग (आसान) और उसके फायदे”

Click Here