NEET UG 2026 परीक्षा रद्द

3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा को NTA ने रद्द कर दिया है। कई राज्यों में गेस पेपर के करीब 125 सवाल असली पेपर से मैच होने के दावे के बाद परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठे थे।

दोबारा होगी परीक्षा

NTA ने साफ किया है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और नई तारीख जल्द घोषित होगी। छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ेगा और पहले चुने गए परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता भी वही रहेगी।

फीस और एडमिट कार्ड पर अपडेट

NTA के अनुसार छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी और परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

CBI करेगी पेपर लीक की जांच

परीक्षा से जुड़े पूरे मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद सरकार की मंजूरी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। NTA ने कहा कि परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

NTA ने छात्रों और अभिभावकों से सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचने की अपील की है। परीक्षा से जुड़ी सभी नई जानकारी केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Next Story

शो 'द 50'में सिवेट ने रिद्धि को किया था प्रपोज

Click Here