कूलर से बदबू क्यों आती है?

तेज गर्मी में कूलर राहत देता है, लेकिन अगर उसमें से मछली जैसी या सीलन भरी गंध आने से पूरा कमरा असहज हो जाता ऐसा तब होता है जब टंकी का पानी कई दिनों तक नहीं बदला जाता और उसमें बैक्टीरिया व फंगस पनपने लगते हैं।

गंदा पानी बनता है सबसे बड़ी वजह

कूलर की घास हमेशा गीली रहती है, जिससे उसमें फफूंदी जम जाती है। टंकी में जमी सफेद परत और कीचड़ भी हवा को खराब कर देते हैं।

सफेद सिरका करेगा कमाल

अगर कूलर से तेज बदबू आ रही है तो सफेद सिरका बेहद असरदार उपाय है। टंकी में साफ पानी भरकर उसमें एक से दो कप सफेद सिरका डालें और कूलर को कुछ मिनट चलाएं।

बेकिंग सोडा और नीम का इस्तेमाल

नीम की पत्तियां या नीम का तेल कूलर को नेचुरल तरीके से फ्रेश रखते हैं। नींबू का रस मिलाने से भी हवा में ताजगी महसूस होती है और बदबू कम हो जाती है।

नियमित सफाई है सबसे जरूरी

सिर्फ पानी बदलना काफी नहीं है, कूलर के पैड्स, टैंक, पंप और पाइप की सफाई भी जरूरी होती है। समय-समय पर घास को धूप में सुखाने और पुरानी घास बदलने से फंगस नहीं जमती और कूलर की हवा हमेशा ताजा बनी रहती है।

Next Story

जानें होली के रंग हमारे लिए कितने नुकसानदायक हैं?

Click Here