गर्मी के मौसम में शरीर बहुत जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे कमजोरी, चक्कर और सिरदर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा ORS, नारियल पानी, फ्रूट जूस और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक जैसी चीजें भी ट्रैवल बैग में जरूर रखें।
तेज धूप में बिना सनस्क्रीन लगाए घूमना आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। यूवी किरणों की वजह से सनबर्न, टैनिंग और स्किन ड्रायनेस की समस्या बढ़ जाती है।
समर ट्रिप के दौरान भारी और टाइट कपड़े बढ़ाते परेशानी। गर्मी में शरीर को ठंडा और आरामदायक रखने के लिए हल्के रंग के कॉटन कपड़े सबसे बेहतर विकल्प होते हैं।
बैग में जरूरी दवाइयों के साथ ORS, सनस्क्रीन, एलोवेरा जेल, कैप, सनग्लासेस और पानी की बोतल जरूर रखें।
समर ट्रिप का मजा तभी आता है जब आप अपनी सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखें। सही खानपान, पर्याप्त पानी, आरामदायक कपड़े और स्किन प्रोटेक्शन जैसी छोटी-छोटी सावधानियां आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं।
Next Story