भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया।
नई रैंकिंग में ईशान किशन ने अपने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया। ईशान 876 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए, जबकि अभिषेक 869 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
इंग्लैंड के फिल सॉल्ट चौथे और श्रीलंका के पथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने भी अपनी जगह टॉप-5 बल्लेबाजों में बरकरार रखी है।
ताजा आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-5 में भारत के दो खिलाड़ी शामिल हैं। यह भारतीय बल्लेबाजों के शानदार फॉर्म और टी20 क्रिकेट में टीम के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।
7वें पायदान से 8वें पायदान पर पहुंचे सूर्यकुमार यादव। कप्तानी के बाद सूर्या टीम इंडिया से भी बाहर।
Next Story