गया और वाराणसी में विशेष दर्शन
ट्रेन गया पहुंचेगी जहां श्रद्धालुओं को विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा। इसके बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे, जो हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थों में से एक माना जाता है।
आईआरसीटीसी 15 सितंबर 2026 से विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुरू करने जा रहा है। 10 रात और 11 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को देश के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद कोलकाता में काली माता मंदिर और पवित्र गंगासागर तीर्थ का दर्शन कराया जाएगा। गंगासागर में रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था रहेगी।
ट्रेन गया पहुंचेगी जहां श्रद्धालुओं को विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा। इसके बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे, जो हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थों में से एक माना जाता है।
यात्रा का अंतिम प्रमुख पड़ाव अयोध्या होगा। यहां श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। आध्यात्मिक माहौल और भव्य मंदिर यात्रा को और भी खास बना देंगे।
यात्रा के लिए स्लीपर श्रेणी का किराया 19,600 रुपये, 3 एसी का 31,850 रुपये और 2 एसी का 41,900 रुपये रखा गया है। भारतीय रेलवे की भारत गौरव योजना के तहत किराए में लगभग 33 प्रतिशत की रियायत भी शामिल है।
Next Story