भारतीय टीम 22 फरवरी को सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार खेल दिखाया है और ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है।
अगर टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 35 मुकाबलों में भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका को 13 में जीत मिली है।
सुपर-8 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। जीत दर्ज करने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा।
साउथ अफ्रीका की टीम में क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और कागिसो रबाडा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। उनके साथ जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।
Next Story