भारत और वेस्टइंडीज मुकाबला कल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में टीम इंडिया का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा। यह मैच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है। जो टीम जीतेगी, वही सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

भारत की मजबूत फॉर्म

जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम का बल्लेबाजी क्रम शानदार फॉर्म में है। संभावित प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को फिर मौका मिल सकता है।

गेंदबाजी बनी चिंता

हालांकि जीत के बावजूद भारत की गेंदबाजी चिंता का विषय है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 184 रन खर्च किए गए थे। डेथ ओवरों में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की भूमिका अहम होगी।

वेस्टइंडीज की वापसी की तैयारी

वेस्टइंडीज को अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से हार मिली थी। कप्तान शाई होप और विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर टीम की उम्मीदों का केंद्र होंगे।

कब और कहां देखें लाइव?

रविवार, 1 मार्च 2026 मैच शुरू शाम 7:00 बजे (टॉस 6:30 बजे) टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट

Next Story

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर घोषणा

Click Here