सोशल मीडिया ऐप्स जल्दी खत्म कर देते हैं डेटा

जल्दी मोबाइल डेटा खत्म होने का मैसेज आ जाता है। इसकी वजह यह है कि ज्यादातर सोशल मीडिया ऐप्स लगातार कंटेंट को रिफ्रेश और प्रीलोड करती रहती हैं। इसी कारण कुछ ही मिनटों में काफी ज्यादा डेटा खर्च हो जाता है।

यूट्यूब कितना डेटा खर्च होता

अगर आप यूट्यूब पर वीडियो या शॉर्ट्स देखते रहते हैं, तो मोबाइल डेटा बहुत तेजी से खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टैंडर्ड क्वालिटी पर भी वीडियो देखने से एक घंटे में लगभग 3GB तक डेटा खर्च हो सकता है।

फेसबुक से तेजी से खत्म होता डेटा

फेसबुक पर अगर आप सिर्फ न्यूज फीड स्क्रॉल करते हैं तो भी कुछ ही समय में 50-100MB डेटा खर्च हो सकता है। वहीं अगर आप रील सेक्शन में वीडियो देखने लगते हैं, तो डेटा खपत और ज्यादा बढ़ जाती है और यह 500MB से लेकर 1GB तक पहुंच सकती है।

इंस्टाग्राम मे कितना डेटा खर्च होता

इंस्टाग्राम पर हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो की वजह से डेटा तेजी से खर्च होता है। जब आप ऐप खोलते हैं तो यह पहले से कई पोस्ट और वीडियो प्रीलोड कर लेता है, ताकि स्क्रॉल करते समय कंटेंट तुरंत दिख सके।

पिनटेरेस्ट पर भी तेजी से खत्म होता है डेटा

अगर आप डिजाइन, रेसिपी या फैशन आइडिया देखने के लिए पिनटेरेस्ट इस्तेमाल करते हैं, तो यहां भी डेटा की खपत काफी तेज होती है। इसी वजह से केवल 5 मिनट में लगभग 80-85MB डेटा खर्च हो सकता है।

Next Story

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Click Here