बारिश में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा

मानसून में नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया व वायरस तेजी से फैलते हैं। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, डायरिया और त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए सावधानी जरूरी है।

साफ पानी और खान-पान का रखें ध्यान

हमेशा साफ और उबला हुआ पानी पिएं।, बाहर का कटा हुआ फल, खुले में रखा खाना और दूषित भोजन खाने से बचें।,ताजा और हल्का भोजन करें।

स्वच्छता को बनाएं आदत

खाना खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ जरूर धोएं। गीले कपड़े लंबे समय तक न पहनें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों से बचाव हो सके।

इम्यूनिटी मजबूत रखें

विटामिन-सी से भरपूर फल खाएं। संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद लें। हल्की एक्सरसाइज या योग को दिनचर्या में शामिल करें।

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

लगातार बुखार, कमजोरी, तेज सिरदर्द, उल्टी-दस्त या शरीर पर किसी तरह के संक्रमण के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से सलाह लें। सावधानी और स्वच्छता से मानसून का आनंद स्वस्थ रहकर लें।

Next Story

मटके का पानी – फायदे और सही सफाई

Click Here