Google Maps का छुपा हुआ फीचर

Google Maps में Lists नाम का एक खास फीचर मिलता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह फीचर आपकी ट्रैवल प्लानिंग को पहले से ज्यादा आसान और व्यवस्थित बना सकता है।

पसंदीदा जगहों को करें सेव

Google Maps Lists की मदद से आप अपने पसंदीदा कैफे, रेस्टोरेंट, पार्क या घूमने की जगहों को अलग-अलग लिस्ट में सेव कर सकते हैं। इससे जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से ढूंढा जा सकता है।

ट्रैवल प्लानिंग होगी आसान

अगर आप किसी ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं, तो इस फीचर में पहले से सभी जरूरी जगहों की लिस्ट बनाकर रख सकते हैं। इससे यात्रा के दौरान समय की बचत होती है और प्लानिंग बेहतर रहती है।

रोजमर्रा में भी है उपयोगी

यह फीचर सिर्फ घूमने-फिरने के लिए ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी काम आता है। अपने शहर में खुलने वाले नए कैफे, रेस्टोरेंट या घूमने लायक जगहों को सेव करके बाद में आसानी से विजिट किया जा सकता है।

नई List कैसे बनाएं?

Google Maps खोलकर You टैब में जाएं और New List का विकल्प चुनें। इसके बाद अपनी लिस्ट का नाम रखें और चाहें तो कोई आइकन या इमोजी जोड़कर उसे आसानी से पहचानने लायक बना सकते हैं।

Next Story

शहतूत खाने के स्वास्थ्य लाभ

Click Here