बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। थोड़ी सी लापरवाही कई बीमारियों की वजह बन सकती है। सही खानपान और साफ-सफाई से खुद को सुरक्षित रखें।
🤒 वायरल फीवर 🦟 डेंगू और मलेरिया 💧 टाइफाइड 🤢 फूड पॉइजनिंग 💩 डायरिया और हैजा 🤧 सर्दी, खांसी और फ्लू
केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। बाहर का कटा-फटा और खुला खाना खाने से बचें। हाथों को साबुन से बार-बार धोएं। घर और आसपास पानी जमा न होने दें। मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाले उपाय अपनाएं।
🥗 ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं। 🍋 विटामिन C युक्त चीजें जैसे नींबू, आंवला, संतरा लें। 💧 पर्याप्त पानी पिएं। 😴 7–8 घंटे की नींद लें। 🚶 रोज़ हल्की एक्सरसाइज या योग करें।
102°F या उससे अधिक बुखार लगातार उल्टी या दस्त सांस लेने में तकलीफ तेज शरीर दर्द या कमजोरी प्लेटलेट्स कम होने या डेंगू के लक्षण दिखें मानसून का आनंद लें, लेकिन अपनी सेहत से समझौता न करें।
Next Story