कम बजट में शानदार वीकेंड

वीकेंड ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो 5000 रुपये काफी हैं। सही प्लानिंग और थोड़ी समझदारी से आप पहाड़, झील या किसी खूबसूरत शहर में दो दिन आराम से घूम सकते हैं।

सही जगह का चुनाव

5000 रुपये के बजट में ऐसी जगह चुनें जो आपके शहर से ज्यादा दूर न हो। जैसे ऋषिकेश, जयपुर, मसूरी या उदयपुर जैसी जगहें कम खर्च में कवर हो सकती हैं।

ट्रैवल और ठहरने का खर्च

अगर आप ट्रेन या बस से यात्रा करते हैं तो आने-जाने का खर्च लगभग 1000 से 1500 रुपये तक आ सकता है। बजट होटल या होस्टल चुनें, जहां एक रात का किराया 800 से 1200 रुपये के बीच होता है।

खाना और घूमना

वीकेंड ट्रिप में लोकल खाना ट्राय करना सबसे मजेदार होता है और यह ज्यादा महंगा भी नहीं होता। दो दिन का खाना लगभग 800 से 1000 रुपये में हो सकता है।

5000 रुपये में यादगार ट्रिप

थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग से आपका पूरा खर्च 4500 से 5000 रुपये के बीच रहेगा। अगर आप दोस्तों के साथ जाते हैं तो खर्च और कम हो सकता है। ऑफ-सीजन में ट्रिप प्लान करें और फालतू शॉपिंग से बचें।

Next Story

5 आसान तरीकों से सजाएं अपना घर इस क्रिसमस!

Click Here