मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे पेट्रोल और डीजल महंगे हो सकते हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से फ्यूल बचाने की अपील की है।
कार को अचानक तेज गति से चलाना और बार-बार जोर से ब्रेक लगाना फ्यूल की खपत बढ़ाता है। अगर धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाई जाए और आराम से ब्रेक लगाए जाएं, तो इंजन पर कम दबाव पड़ता है और माइलेज बेहतर होता है।
लंबे समय तक कार का इंजन चालू रखना फ्यूल की बर्बादी साबित हो सकता है। रेड सिग्नल या लंबे इंतजार के दौरान इंजन बंद करना बेहतर रहता है। साथ ही सही टायर प्रेशर बनाए रखने से इंजन को कम मेहनत करनी पड़ती है और फ्यूल बचता है।
अगर कार की समय पर सर्विसिंग नहीं होती, तो इंजन ज्यादा फ्यूल खर्च करने लगता है। साफ एयर फिल्टर, सही इंजन ऑयल और नियमित मेंटेनेंस कार की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं और माइलेज बढ़ाने में मदद करते हैं।
गैरजरूरी सामान हटाकर माइलेज बेहतर किया जा सकता है। इसके अलावा कारपूलिंग और वर्क-फ्रॉम-होम जैसी आदतें अपनाने से भी फ्यूल की बचत और ट्रैफिक में कमी लाई जा सकती है।
Next Story