नोटिफिकेशन बंद करे

हर बार फोन उठाने की सबसे बड़ी वजह नोटिफिकेशन होते हैं। जब बेवजह के नोटिफिकेशन बंद हो जाते हैं, तो फोन अपने आप कम हाथ में आता है और ध्यान भी भटकता नहीं।

फोन का ज़्यादा इस्तेमाल न करे

फोन का ज़्यादा इस्तेमाल आदत बन जाता है। अगर हर ऐप के लिए रोज़ की टाइम लिमिट तय कर दी जाए, तो धीरे-धीरे स्क्रीन टाइम कम होने लगता है और कंट्रोल भी बढ़ता है।

किताब पढ़े म्यूज़िक सुने

अक्सर बोर होने पर हम बिना सोचे फोन उठा लेते हैं। उस समय किताब पढ़ना, म्यूज़िक सुनना या थोड़ी देर टहलना फोन की जगह ले सकता है और मन भी अच्छा रहता है।

सोते समय न चलाए फोन

सोने से पहले फोन चलाने से नींद खराब होती है। अगर रात को सोने से कुछ देर पहले फोन दूर रख दिया जाए, तो नींद गहरी आती है और सुबह दिमाग ज़्यादा फ्रेश लगता है।

फोन-फ्री टाइम में खुद करे

दिन का कुछ समय ऐसा तय करना चाहिए जब फोन बिल्कुल इस्तेमाल न हो। इस फोन-फ्री टाइम में खुद पर, परिवार पर या ज़रूरी कामों पर ध्यान देने से स्क्रीन टाइम अपने आप कम हो जाता है।

Next Story

"2025 में डेब्यू करने वाले स्टार किड्स"

Click Here