थाईलैंड भारतीय यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। खूबसूरत समुद्र तट, शानदार बाजार, स्वादिष्ट खाना और आकर्षक नाइटलाइफ इसे बजट ट्रैवल के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यहां कम बजट में भी यादगार यात्रा की जा सकती है।
वियतनाम अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, समुद्र तटों और ऐतिहासिक जगहों के लिए जाना जाता है। यहां रहने, खाने और घूमने का खर्च कई अन्य देशों की तुलना में काफी कम है। बजट यात्रियों के लिए यह एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।
नेपाल की हिमालयी वादियां, मंदिर, झीलें और एडवेंचर एक्टिविटीज पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। कम खर्च में पहाड़ों का आनंद लेने के लिए नेपाल सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है।
श्रीलंका में खूबसूरत बीच, प्राचीन मंदिर, वन्यजीव और प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं। भारतीय यात्रियों के लिए यह कम बजट में घूमने वाली शानदार विदेशी जगह है।
Next Story