आम खाने से पहले पानी में क्यों भिगोते हैं?

दशहरी, लंगड़ा, अल्फांसो और चौसा जैसे आम गर्मियों के सबसे पसंदीदा फलों में गिने जाते हैं। लेकिन घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा आम को खाने से पहले कुछ देर पानी में भिगोने की सलाह देते हैं।

त्वचा की एलर्जी से बचाव

आम के छिलके पर मौजूद सैप और सैप ऑयल कुछ लोगों की त्वचा में खुजली, लालपन या जलन पैदा कर सकते हैं। पानी में भिगोने से ये तत्व काफी हद तक हट जाते हैं, जिससे आम खाना अधिक सुरक्षित हो जाता है।

स्वाद और खुशबू होती है बेहतर

अगर आम पूरी तरह पका नहीं है या लंबे समय तक फ्रिज में रखा गया है, तो उसे पानी में भिगोने से फल दोबारा हाइड्रेट हो जाता है। इससे उसकी प्राकृतिक मिठास, रस और खुशबू पहले से बेहतर महसूस होती है।

कौन-से तत्व होते हैं जिम्मेदार?

आम के सैप में पॉलीफेनोल्स, टैनिन और टेरपेन्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में ये कभी-कभी एलर्जी या फफोले जैसी समस्या भी पैदा कर सकते हैं। पानी इन तत्वों को पतला करने में मदद करता है।

Next Story

कोंकणा सेन शर्मा की 'अक्यूज्ड' की रिलीज डेट आ गई सामने

Click Here