आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही फिल्म ने दर्शकों का जबरदस्त ध्यान खींचा और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया।
फिल्म ने रिलीज के महज डेढ़ महीने के अंदर दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। भारत में भी फिल्म ने मचाई धूम 880 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इस समय रफ्तार थोड़ी धीमी है पर कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है।
धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इसी बीच धुरंधर 2 के टीज़र को CBFC की ओर से A सर्टिफिकेट दिया गया है। अब जल्द ही इस टीज़र को ऑनलाइन भी रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के दूसरे पार्ट के टाइटल से भी पर्दा उठ चुका है। धुरंधर के सीक्वल का नाम *“धुरंधर: द रिवेंज”* रखा गया है। टाइटल से साफ जाहिर होता है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा गंभीर, खतरनाक और बदले की आग से भरी होगी।
फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। अब धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Next Story