देश के मशहूर शिव मंदिर

सावन में भगवान शिव की भक्ति का रहता अद्भुत नजारा। देश के प्रमुख शिव मंदिरों में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

काशी विश्वनाथ, वाराणसी

वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। सावन में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

महाकालेश्वर, उज्जैन

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। सावन के दौरान यहां विशेष पूजा और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

सोमनाथ और बैद्यनाथ धाम

गुजरात का सोमनाथ और झारखंड का बैद्यनाथ धाम देश के प्रमुख शिव तीर्थों में गिने जाते हैं। सावन में दोनों जगह श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है।

केदारनाथ, उत्तराखंड

हिमालय में स्थित केदारनाथ धाम भगवान शिव को समर्पित प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। सावन में यहां भी शिवभक्तों की आस्था और उत्साह देखने को मिलता है।

Next Story

28 दिसंबर 2025: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 साल

Click Here