हरी सब्ज़ियाँ और पत्तेदार आहार

हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ जैसे पालक, मेथी, सरसों और बथुआ ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में बहुत मदद करती हैं। इनमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है इन सब्ज़ियों को शामिल करने से हाई बीपी धीरे-धीरे कंट्रोल में आने लगता है।

पोटैशियम से भरपूर फल

केला, संतरा, पपीता और अनार जैसे फल हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोज़ एक या दो फल खाने की आदत ब्लड प्रेशर को स्थिर बनाए रखने में मदद करती है।

साबुत अनाज और फाइबर वाला भोजन

दलिया, ओट्स, ब्राउन राइस और ज्वार-बाजरा जैसे साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, बीपी बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।

लो-फैट दूध और दही

लो-फैट दूध, दही और छाछ में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए ज़रूरी है। रोज़ाना सीमित मात्रा में इनका सेवन हाई बीपी के मरीजों के लिए लाभकारी होता है।

लहसुन, अलसी और हल्का भोजन

लहसुन और अलसी जैसे प्राकृतिक खाद्य पदार्थ ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार माने जाते हैं। साथ ही कम नमक और कम तेल वाला हल्का भोजन बीपी को नियंत्रण में रखने में सबसे अहम भूमिका निभाता है।

Next Story

आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद बदल गईं हिमांशी खुराना

Click Here