यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 52 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है, जिससे छात्रों में उत्साह और इंतजार दोनों बढ़ गया है।
Digilocker पर “Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon” का मैसेज दिख रहा है। इससे साफ है कि रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और कभी भी लिंक एक्टिव हो सकता है।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें। जैसे ही रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा, तुरंत रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र Digilocker ऐप, उसकी वेबसाइट, SMS और यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा चुननी होगी, फिर रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
Next Story