दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के X अकाउंट को तुरंत बहाल करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले में सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद ही फैसला लिया जाएगा।
जस्टिस पुरुषैन्द्र कुमार कौरव ने सुनवाई के दौरान CJP के सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराज़गी जताई। कोर्ट ने कहा कि कुछ पोस्ट आपत्तिजनक लगते हैं, इसलिए बिना पूरी सुनवाई के राहत नहीं दी जा सकती।
केंद्र सरकार ने CJP के X हैंडल को भारत में ब्लॉक करने के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का कारण बताया है। अभिजीत दीपके ने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
CJP का आधिकारिक X हैंडल 21 मई को ब्लॉक किया गया था। इसके बाद “Cockroach Is Back” नाम से नया अकाउंट बनाया गया, जिसे अब तक 2.27 लाख से ज्यादा लोग फॉलो कर चुके हैं।
अभिजीत दीपके ने 16 मई को CJP की शुरुआत की थी। पार्टी का दावा है कि वह युवाओं की आवाज़ उठाने और सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए काम करेगी। हाल ही में पार्टी ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की है।
Next Story