अर्जेंटीना में अडानी की बड़ी एंट्री

अडानी पोर्ट्स को अर्जेंटीना के पहले LNG एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 10 साल का मरीन सर्विस कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस डील के साथ कंपनी ने पहली बार दक्षिण अमेरिका में अपने मरीन ऑपरेशन का विस्तार किया है, जो उसके वैश्विक कारोबार के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

क्या होगा अडानी पोर्ट्स का काम?

इस प्रोजेक्ट में अडानी-मेरिडियन कंसोर्टियम गैस ले जाने वाले बड़े LNG जहाजों को सुरक्षित तरीके से समुद्री मार्ग पर संचालन में मदद करेगा। कंपनी जहाजों की आवाजाही, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट और क्रू ट्रांसफर जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

70 मिलियन डॉलर का निवेश

इस कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने के लिए करीब 70 मिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा। प्रोजेक्ट में चार हाई-स्पेसिफिकेशन टगबोट, एक एंकर हैंडलिंग सप्लाई वेसल और एक क्रू बोट तैनात की जाएगी। सितंबर 2027 से इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

दक्षिण अमेरिका में बढ़ी अडानी की मौजूदगी

इजरायल और श्रीलंका के बाद अडानी समूह ने अब दक्षिण अमेरिका में भी कदम रख दिया है। यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को मजबूत करेगा और 2030 तक दुनिया के प्रमुख पोर्ट ऑपरेटर बनने की रणनीति को आगे बढ़ाएगा।

भारत के लिए क्यों है अहम?

यह प्रोजेक्ट सिर्फ अडानी पोर्ट्स के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भविष्य में अर्जेंटीना से LNG गैस की सप्लाई बढ़ने पर भारत की खाड़ी देशों पर निर्भरता कम हो सकती है और ऊर्जा सुरक्षा को नया विकल्प मिल सकता है।

Next Story

हाथों में हाथ डाले आये नजर अवनीत और राघव

Click Here