मौसम बदलते ही संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। थोड़ी सावधानी आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।
1. पानी को लेकर न बरतें लापरवाही फिल्टर या उबला हुआ पानी पिएं। बाहर का असुरक्षित पानी पीने से बचें। पानी की बोतल हमेशा साफ रखें।
2. ताजा और गर्म खाना खाएं बासी और खुले में रखा खाना न खाएं। कटे हुए फल और अस्वच्छ स्ट्रीट फूड से बचें। डाइट में मौसमी फल और सब्जियां शामिल करें।
3. आसपास पानी जमा न होने दें गमले, कूलर और अन्य जगहों पर पानी जमा न रहने दें। मच्छरदानी या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। घर और आसपास साफ-सफाई रखें।
4. हाथ साफ रखें बाहर से आने और खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। 5. बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें लगातार बुखार, खांसी, उल्टी-दस्त या सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें। बारिश का मजा लें, लेकिन सेहत से समझौता न करें!
Next Story