बहुत तेज या बहुत धीमी गति से बाइक चलाने पर ईंधन की खपत बढ़ सकती है। सड़क और ट्रैफिक के हिसाब से स्थिर गति बनाए रखें।
बाइक को बेवजह लो गियर में ज्यादा RPM पर न चलाएं। सही समय पर गियर बदलने से इंजन पर अनावश्यक दबाव कम होता है।
कम हवा वाले टायर सड़क पर ज्यादा घर्षण पैदा करते हैं, जिससे इंजन को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। कंपनी की सलाह के अनुसार टायर प्रेशर रखें।
एयर फिल्टर, इंजन ऑयल, स्पार्क प्लग और अन्य जरूरी पार्ट्स की समय पर जांच व सर्विस कराएं। इससे बाइक की एफिशिएंसी बेहतर रखने में मदद मिलती है।
अचानक तेज रफ्तार पकड़ने और बार-बार ब्रेक लगाने से ईंधन की खपत बढ़ सकती है। ट्रैफिक में स्मूद तरीके से बाइक चलाएं।
Next Story