15 अगस्त का दिन क्यों है खास?

15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। यह दिन देश के स्वतंत्रता संग्राम और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है।

लाल किले पर लहराता है तिरंगा

हर साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है।

वीरों के बलिदान को नमन

आजादी के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस समेत असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष किया। 15 अगस्त उनके त्याग और साहस को याद करने का दिन है।

तिरंगे की शान, देश की पहचान

आइए, स्वतंत्रता दिवस पर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लें।

Next Story

सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म ‘शैतान’बहुत डरावनी है

Click Here