भारत की 5 जगहें जो स्विट्जरलैंड जैसी दिखती हैं

इन 5 जगहों की खूबसूरती देख आप दंग रह जाएंगे। (आगे स्वाइप करें)

खज्जियार, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के चंबा जिले में स्थित खज्जियार को आधिकारिक तौर पर भारत का 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहा जाता है। यहाँ के हरे-भरे मैदान और देवदार के जंगल आपका दिल जीत लेंगे।

औली, उत्तराखंड

बर्फ से ढकी चोटियां और घास के मैदान औली को बिल्कुल स्विस आल्प्स जैसा लुक देते हैं। सर्दियों में यहाँ का नजारा जन्नत से कम नहीं होता।

गुलमर्ग, कश्मीर

कश्मीर का गुलमर्ग अपनी खूबसूरती और दुनिया के सबसे ऊंचे 'गोंडोला' (Gondola) राइड के लिए मशहूर है। यहाँ की बर्फीली वादियां आपको यूरोप की याद दिलाएंगी।

मुनस्यारी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित यह छोटी सी जगह अपनी शांति और पंचाचूली चोटियों के शानदार व्यू के लिए जानी जाती है। यह ऑफबीट डेस्टिनेशन स्विट्जरलैंड जैसा ही सुकून देती है।

युमथांग घाटी, सिक्किम

उत्तर सिक्किम में स्थित यह घाटी अपनी बर्फीली पहाड़ियों और रंग-बिरंगे फूलों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के झरने और नदियाँ आपको स्विट्जरलैंड के गांवों जैसा अहसास कराएंगे।

Next Story

3, 4 ब्लेड कें फैन में क्या फ़र्क

Click Here