मोबाइल की लत क्या है

आज के समय में मोबाइल हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है, लेकिन जब हम हर कुछ मिनट में बिना वजह फोन चेक करने लगते हैं तो यह आदत धीरे-धीरे लत बन जाती है।

मोबाइल की लत का असर

जब मोबाइल का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा होने लगता है तो इसका असर हमारी सेहत और दिमाग पर भी पड़ता है। देर रात तक फोन चलाने से नींद खराब होती है और सुबह थकान महसूस होती है।

नोटिफिकेशन कम करना जरूरी

मोबाइल की लत का एक बड़ा कारण लगातार आने वाले नोटिफिकेशन होते हैं। हर बार फोन की आवाज या वाइब्रेशन हमें स्क्रीन देखने के लिए मजबूर करती है।

नई आदतें बनाना जरूरी

मोबाइल की लत छोड़ने कि जगह कोई अच्छी आदत शुरू की जाए। जब हम खाली समय में किताब पढ़ना, टहलना या कोई नया स्किल सीखना शुरू करते हैं, तो दिमाग मोबाइल से हटकर दूसरी चीजों में लगने लगता है।

डिजिटल डिटॉक्स की आदत

अगर आप सच में मोबाइल की लत कम करना चाहते हैं तो रोज थोड़ा-सा डिजिटल डिटॉक्स करना शुरू करें। सोने से कम से कम एक घंटा पहले फोन दूर रख दें और सुबह उठते ही तुरंत मोबाइल देखने की आदत छोड़ दें।

Next Story

दिलों को छू गया ‘ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर

Click Here