फिल्म का ऐलान

चर्चित फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ 12 जून 2026 को रिलीज़ होगी। फिल्म रहस्य, अपराध और भावनात्मक संघर्ष पर आधारित है। कहानी में एक पुलिस अधिकारी के अचानक गायब होने का रहस्य दिखाया गया है।

वायरल प्रमोशनल कैंपेन

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप नर्मदापुरम से जुड़ी रहस्यमयी खबर वायरल हुई। दावा किया गया कि इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया अचानक लापता हो गए हैं। वायरल पोस्ट में CCTV फुटेज और ब्रेकिंग न्यूज़ ग्राफिक्स शामिल थे। “पुरुषोत्तम भदौरिया कहाँ हैं?” सवाल ने लोगों में डर और उत्सुकता बढ़ा दी।

प्रमोशन का बड़ा खुलासा

फिल्म टीम की हाई-वोल्टेज रणनीति बाद में पता चला कि यह पूरी घटना फिल्म प्रमोशन का हिस्सा थी। टीम ने दर्शकों में रोमांच और जिज्ञासा पैदा करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया। कैंपेन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

स्टार कास्ट और खास आकर्षण

दमदार कलाकारों की मौजूदगी रियल IPS ऑफिसर सिमाला प्रसाद मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। साथ में रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर और ज़रीना वहाब भी अहम भूमिकाओं में हैं। सिमाला प्रसाद वर्तमान में भोपाल पुलिस मुख्यालय में DIG महिला सुरक्षा के पद पर कार्यरत हैं।

रिलीज़ और दर्शकों की उत्सुकता

12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज़ किया जाएगा। रहस्य और सस्पेंस से भरपूर कहानी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। ‘द नर्मदा स्टोरी’ को लेकर सोशल media पर लगातार चर्चा जारी है।

Next Story

दुनिया का सबसे महंगा चावल

Click Here