इन चीजों से रहें सावधान

बारिश का मौसम राहत के साथ कई जोखिम भी लाता है। बीमारियों, बिजली और दूषित पानी से बचने के लिए थोड़ी सावधानी बेहद जरूरी है।

दूषित पानी से बचें

पानी पीने में सावधानी बरतें उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। खुले में बिकने वाले पेय पदार्थों से बचें। गंदे या जमा पानी के संपर्क से बचें। खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।

मच्छरों से रहें सतर्क

डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ सकता है घर के आसपास पानी जमा न होने दें। मच्छरदानी या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। कूलर और गमलों का पानी नियमित बदलें। तेज बुखार को नजरअंदाज न करें।

बिजली और सड़क पर सावधानी

बारिश में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी गीले हाथों से बिजली के उपकरण न छुएं। टूटे तारों और जलभराव वाले बिजली क्षेत्रों से दूर रहें। तेज बारिश में वाहन धीमी गति से चलाएं। पानी भरी सड़क पर गहराई का अंदाजा लगाए बिना न जाएं।

खान-पान और सफाई का रखें ध्यान

फूड इंफेक्शन से बचाव जरूरी ताजा और अच्छी तरह पका खाना खाएं। कटे-खुले फल और स्ट्रीट फूड से सावधान रहें। घर और आसपास साफ-सफाई रखें। लगातार उल्टी, दस्त या तेज बुखार हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Next Story

“सुबह उठते ही ये आदतें अपनाएं, जीवन बदल जाएगा”

Click Here