मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 462 जोड़ो का विवाह हुआ सम्पन्न
सामूहिक विवाह में 4 मुस्लिम जोड़े भी हुए शामिल,सभी विधायक रहे उपस्थित
On
उन्नाव। जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 462 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया जिसमें विधानसभा सदर में 54, विधानसभा भगवंत नगर में 42, विधानसभा पुरवा में 63 , विधानसभा मोहान में 67, विधान सभा सफीपुर में 57 एवं विधानसभा बांगरमऊ में 179 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधानसभा सदर क्षेत्र में विधायक पंकज गुप्ता , नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा , मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी , खण्ड विकास अधिकारी सिकंदरपुर सिरोसी ,विधानसभा पुरवा में विधायक अनिल सिंह, ब्लॉक प्रमुख हिलौली, बिछिया, पुरवा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, उपजिलाधिकारी पुरवा, ,खण्ड विकास अधिकारी पुरवा हिलौली, असोहा विधानसभा बांगरमऊ में विधायक श्रीकांत कटियार, ब्लॉक प्रमुख गंजमुरादाबाद,बांगरमऊ, उपजिलाधिकारी बांगरमऊ,विधान सभा सफीपुर में विधायक बंबालाल दिवाकर , उपजिलाधिकारी सफीपुर, खण्ड विकास अधिकारी सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, विधान सभा मोहान में विधायक ब्रजेश रावत , उपजिलाधिकारी हसनगंज,जिला विकास अधिकारी,उन्नाव, खण्ड विकास अधिकारी हसनगंज,मियागंज एवं अन्य अधिकारी गण एवं विधानसभा भगवंत नगर में विधायक आशुतोष शुक्ला, , उपजिलाधिकारी बीघापुर, खण्ड विकास अधिकारी बीघापुर, सुमेरपुर एवं अन्य अधिकारी गणों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।
Tags: Unnao
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
26 Jan 2025 13:22:30
बदायूं। रविवार को ब्लूमिंगडेल स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत
टिप्पणियां