उन्नाव: गोवंशों की मौत पर घिरे जिम्मेदार, फिर भी पशु चिकित्सक और डिप्टी सीवीओ सुरक्षित?

बीमारी और उपचार व्यवस्था की जिम्मेदारी होने के बावजूद कार्रवाई से बाहर रहने पर उठे सवाल

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

रामनगरिया गौशाला प्रकरण में संपर्क के प्रयास रहे विफल, डिप्टी सीवीओ और सीवीओ ने नहीं उठाया फोन

मनीष तिवारी 

उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक की रामनगरिया गौशाला में तीन गोवंशों के मृत मिलने के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) को मौके पर जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किया गया है, जबकि पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की भूमिका को लेकर चर्चाएं जारी हैं। प्रसिद्ध कथा वाचक अवनीश मिश्रा ने गौशाला में एक गोवंश को चरही के पास तथा दो अन्य गोवंशों को लगभग 100 मीटर दूर मृत अवस्था में पड़ा देखा था। उन्होंने गोवंशों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अपने सहयोगियों की मदद से मृत गोवंशों के शवों को दफन कराया। उनके अनुसार गौशाला में संरक्षित करीब एक सैकड़ा गोवंशों में से लगभग 12 गोवंश अत्यंत दयनीय हालत में मिले। आरोप है कि भूख, प्यास और बीमारी के चलते गौशाला में आए दिन गोवंशों की मौत हो रही है। मामले में एडीओ पंचायत विनोद वर्मा ने पूर्व में बताया था कि मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराकर शवों को दफन कराया गया है। हालांकि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को कहा गया तो संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा सके। वहीं क्षेत्रीय पशु चिकित्सक डॉ. अक्षय नीरज से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीवीओ अथवा डिप्टी सीवीओ कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके बाद प्रभारी डिप्टी सीवीओ सदर एवं नोडल अधिकारी डॉ. हरिओम पटेल से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार से भी संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में समाचार लिखे जाने तक संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो पाया।

प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना अवध का इतिहास और सांस्कृतिक वैभव ये खबर भी पढ़े : प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना अवध का इतिहास और सांस्कृतिक वैभव

बीमारी की निगरानी को लेकर उठे प्रश्न

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम दिवस पर सुनाई केवट प्रसंग की महिमा ये खबर भी पढ़े : जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम दिवस पर सुनाई केवट प्रसंग की महिमा

गौशालाओं में गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण, बीमारी की निगरानी और उपचार व्यवस्था की जिम्मेदारी पशु चिकित्सा विभाग की होती है। ऐसे में तीन गोवंशों की मौत के मामले में क्षेत्रीय पशु चिकित्सक और संबंधित नोडल अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

जनपद में स्वच्छता व जन-जागरूकता अभियान तेज, नगर निकायों में चला विशेष सफाई अभियान ये खबर भी पढ़े : जनपद में स्वच्छता व जन-जागरूकता अभियान तेज, नगर निकायों में चला विशेष सफाई अभियान

108 गोवंश संरक्षित मिलने के बाद नई चर्चा

सीवीओ द्वारा की गई जांच में 150 क्षमता वाली गौशाला में 108 गोवंश संरक्षित मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि गौशाला में संरक्षित गोवंशों की वास्तविक संख्या का रिकॉर्ड विभागीय पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों से मेल खाता है या नहीं। साथ ही यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि मृत गोवंशों की प्रविष्टियों का विभागीय अभिलेखों और पोर्टल पर किस प्रकार अद्यतन किया जाता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे गोवंशों की मौत और गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब मिल सकें।

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

कोडी गाक्पो के दो पेनाल्टी गोल, नीदरलैंड ने उज्बेकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया

न्यूयॉर्क। फीफा विश्व कप की तैयारियों के तहत खेले गए अभ्यास मुकाबले में नीदरलैंड ने रोमांचक अंदाज में उज्बेकिस्तान को...
खेल 
कोडी गाक्पो के दो पेनाल्टी गोल, नीदरलैंड ने उज्बेकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया

शिमला: सड़क बहाली के दौरान हादसा, 300 मीटर खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत

शिमला। शिमला जिले के कुमारसैन उपमंडल में सड़क बहाली के दौरान एक हादसे में जेसीबी चालक की मौत हो गई।...
हिमाचल 
शिमला: सड़क बहाली के दौरान हादसा, 300 मीटर खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत

मध्य प्रदेश: पीएमएसएमए के दस वर्ष पूर्ण, आज विशेष मातृत्व शिविर आयोजित

भोपाल। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मंगलवार को प्रदेश के सभी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: पीएमएसएमए के दस वर्ष पूर्ण, आज विशेष मातृत्व शिविर आयोजित

सरकार का बड़ा अभियान, पांच वर्षों में 200 वर्ग किलोमीटर जमीन कराई कब्जामुक्त

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार रात को कई उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के...
राष्ट्रीय 
सरकार का बड़ा अभियान, पांच वर्षों में 200 वर्ग किलोमीटर जमीन कराई कब्जामुक्त

मध्य प्रदेश: अगले सप्ताह मानसून दस्तक संभव, कई जिलों में बारिश-आंधी अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अगले सप्ताह 15 से 18 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: अगले सप्ताह मानसून दस्तक संभव, कई जिलों में बारिश-आंधी अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

उन्नाव: गोवंशों की मौत पर घिरे जिम्मेदार, फिर भी पशु चिकित्सक और डिप्टी सीवीओ सुरक्षित?

रामनगरिया गौशाला प्रकरण में संपर्क के प्रयास रहे विफल, डिप्टी सीवीओ और सीवीओ ने नहीं उठाया फोन
उत्तर प्रदेश 
उन्नाव: गोवंशों की मौत पर घिरे जिम्मेदार, फिर भी पशु चिकित्सक और डिप्टी सीवीओ सुरक्षित?

मानकनगर पुल पर बड़ा हादसा टला: नगर निगम डम्पर की टक्कर से पलटी बोलेरो, 7 लोगों की जान बाल-बाल बची

लखनऊ। राजधानी के मानकनगर क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मानकनगर पुल के ऊपर नगर...
उत्तर प्रदेश 
मानकनगर पुल पर बड़ा हादसा टला: नगर निगम डम्पर की टक्कर से पलटी बोलेरो, 7 लोगों की जान बाल-बाल बची

मलिहाबाद पुलिस का एक्शन: 5 साल पुराने मुकदमे में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

लखनऊ। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलिहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश 
मलिहाबाद पुलिस का एक्शन: 5 साल पुराने मुकदमे में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक

लखनऊ। राजधानी में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ अभद्रता और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक