सर्दी का सितम जारी जनजीवन अस्त-व्यस्त अलाव बना सहारा 

सर्दी का सितम जारी जनजीवन अस्त-व्यस्त अलाव बना सहारा 

शामली- कांधला तीन-चार दिन से हो रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शनिवार को भी नगर व क्षेत्र घने कोहरे से घिरा रहा। इसके चलते वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। पूरे दिन धूप नहीं निकली।इसके चलते दिन में भी लोगों को ठंड ने सताया। जरूरी काम से निकले लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलावा का सहारा लिया। सर्दी के चलते सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कई दिन से बढ़ रही ठंड चरम पर पहुंच गई है। इसके साथ हवा चलने से लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। जरूरी काम से निकले लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
 
शनिवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। सर्दी के चलते दुकानदार हीटर जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे।ठंड के साथ धुंध लगातार बढ़ती जा रही है। हवा में ठिठुरन से हाड़ कंपाऊ ठंड से लोग परेशान हो रहे हैं। साथ पड़ रहा कोहरा भी कहर ढाने लगा है उधर, बाजारों में सुबह सर्दी के चलते दुकानें काफी देरी से खुली। दुकानदारों ने सुबह सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। वहीं सर्दी के प्रभाव को देखते हुए बाजारों में गर्म कंबलों, कोट, गर्म जैकेट, जर्सी की भी मांग बढ़ गई है कोहरे के चलते ठंडक बढ़ गई है। सुबह से समय लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दिए। दोपहिया वाहन चालक जब अपने गंतव्य पर पहुंचे तो उनके कपड़ों पर भी कोहरा जम गया था
 
 
Tags: Shamli

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां