BSNL का नया प्लान, बिना DTH के देख पाएंगे 1000 लाइव टीवी चैनल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। BSNL ने धांसू ऑफर पेश किया है। यूजर्स बिना DTH के ही 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का आनंद ले सकेंगे। भारत संचार निगम लिमिटेड ने पिछले साल ही अपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल पर बेस्ड IFTV सर्विस लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को लाइव टीवी चैनल के साथ-साथ HD चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस ऑफर की घोषणा की है।

BSNL का ऑफर
BSNL के पोस्ट के मुताबिक, कंपनी ने 151 रुपये वाले BiTV पैक के साथ यूजर्स को 1000 से ज्यादा चैनल ऑफर किया जा रहा है। इसमें यूजर्स को हर महीने 61 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पर HD चैनल्स के साथ-साथ कुल 1000 चैनल का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को कई OTT प्लेटफॉर्म का भी एक्सेस मिलेगा। यानी यूजर्स को BSNL IFTV, BSNL IPTV, BiTV के 1000 से ज्यादा प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिलेगा।

MV Agusta की मोटरसाइकिलों का प्रोडक्शन रुका, सीएफमोटो से डील कैंसल ये खबर भी पढ़े : MV Agusta की मोटरसाइकिलों का प्रोडक्शन रुका, सीएफमोटो से डील कैंसल

BSNL का लाइट HD प्लान 151 रुपये में आता है, जिसमें यूजर्स को 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। वहीं, इसमें अगर 61 रुपये का अतिरिक्त प्लान लेने पर 1000 से ज्यादा चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। BSNL ने इसके अलावा एक OTT पैक भी लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को JioHotstar, Zee5 और SonyLIV जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

OTT प्लान
BSNL का यह पैक 499 रुपये में आता है। यूजर्स अपनी पसंदीदा वेबसीरीज, मूवीज, क्रिकेट मैच जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स का आनंद ले सकेंगे। भारत संचार निगम लिमिटेड इन दिनों निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को चुनौती देने के लिए कई सस्ते प्लान ऑफर कर रहा है। कंपनी मोबाइल के साथ-साथ सस्ते ब्रॉडबैंड और डेटा पैक भी ऑफर कर रही है।

BSNL से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो पिछले दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड ने 90 हजार से ज्यादा नए 4G मोबाइल टावर इंस्टॉल किए हैं। कंपनी आने वाले समय में अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से फंड जारी किया गया है। इस साल बजट सेशन के दौरान भी वित्त मंत्री ने नेटवर्क अपग्रेड और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए फंड देने की घोषणा की थी।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस