कंटीले तारों में फंसकर पशु मित्र की मौत - Tarun Mitra

अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, कंटीले तारों में फंसकर पशु मित्र की मौत
भीखमपुर-खीरी,20 अगस्त (तरुणमित्र)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के घरथनिया गांव के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय पशु मित्र डॉ. राकेश कुमार वर्मा की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार डॉ. राकेश कुमार वर्मा कस्ता पशु अस्पताल में संविदा कर्मी के रूप में पशु मित्र के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से गोला स्थित अपने परिवार के पास जा रहे थे। घरथनिया गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के दौरान डॉ. वर्मा सड़क किनारे लगे कंटीले तारों में जा फंसे। कंटीले तारों की चपेट में आने से उनकी गर्दन में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रात करीब 11 बजे परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।

मृतक डॉ. राकेश कुमार वर्मा मितौली थाना क्षेत्र के केदारीपुर गांव के मूल निवासी थे। उनका परिवार गोला में रहता था और वह भी परिवार के साथ वहीं रह रहे थे।
उनके बड़े भाई डॉ. दिनेश कुमार वर्मा उन्नाव में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

डॉ. राकेश कुमार वर्मा अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र उज्ज्वल की उम्र 12 वर्ष तथा छोटे पुत्र आदित्य की उम्र सात वर्ष है। हादसे की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव केदारीपुर पहुंचा, जहां परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा।