temple complex - Tarun Mitra

राम मंदिर परिसर का ज्यादातर काम 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद
अयोध्या। श्रीराम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा बुधवार को अयोध्या पहुंचे । वह तीन दिनों तक अयोध्या में रहकर श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे।

बुधवार शाम निर्माण समिति की बैठक की। उसके बाद गुरुवार सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी।

उन्होंने अगले महीने 30 सितंबर तक राम मंदिर परिसर के अधिकांश निर्माण कार्य पूरे होने की उम्मीद जताई। मिश्र ने कहा कि 30 अक्टूबर तक एल एंड टी और टाटा के कर्मचारी निर्माण कार्य से हट जाएंगे।

इसके बाद मुख्य रूप से ऑडिटोरियम और संग्रहालय का कार्य जारी रहेगा। संग्रहालय में कुल 20 गैलरियां बनाई जा रही हैं, जहां आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा।

गैलरी नंबर-7 में इमर्सिव टेक्नोलॉजी के जरिए मंदिर परिसर के दिव्य दर्शन कराने की तैयारी है। गैलरी नंबर-17 में भगवान राम के वनगमन और नदियों से जुड़े प्रसंग तकनीक के माध्यम से दिखाए जाएंगे।

संग्रहालय के निर्माण में आईआईटी मद्रास के तकनीकि विशेषज्ञ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर की चहारदीवारी दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है।

सुरक्षा उपकरण लगाने में दो महीने अतिरिक्त लगेंगे। एल एंड टी, टाटा, सोमपुरा समेत निर्माण एजेंसियों के भुगतान और लंबित कार्यों की समीक्षा की गयी। ताकि साल के अंत तक निर्माण संबंधी कोई काम अधूरा न रहे।