Samajwadi Party Delegation - Tarun Mitra

अंबेडकरनगर जाएगा सपा का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अंबेडकरनगर पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रूढ़ा निवासी आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा के घर जाकर उनकी मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की जानकारी लेगा। इस दौरान सपा नेता शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाएंगे।

सपा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह प्रतिनिधिमंडल अंबेडकरनगर भेजा जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल घटना की जानकारी लेने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय करेंगे। इसमें जलालपुर क्षेत्र के सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा, विधायक और राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर, विधायक और राष्ट्रीय सचिव राम मूर्ति वर्मा और विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव त्रिभुवन दत्त भी शामिल रहेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, एमएलसी अतहर खां, पूर्व विधायक सुभाष राय और पूर्व प्रत्याशी राजेश सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा सपा नेता महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, अजय दूबे ‘अन्जू’, जलालपुर के चेयरमैन अबुल बशर अंसारी तथा विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है।पार्टी की ओर से कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य घटना की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेना और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करना है। दौरे के बाद प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट सौंपे जाने की बात कही गई है।

मालीपुर के रूढ़ा धमरुआ गांव में बीते 16 अगस्त की सुबह आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रावती देवी का शव मिला था। परिजनों की सूचना पर पहुंचे आशुतोष मिश्रा ने हत्या और जेवर लूटने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने खुलासे के लिए गठित चार टीमें अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। मृतका के रिश्तेदारों से लेकर उनके घर पर आने वाले नौकर-चाकरों से गहन पूछताछ हो रही है। एक दर्जन से अधिक लोग पुलिस के रडार पर हैं।आईपीएस अधिकारी ने मालीपुर थाना अध्यक्ष को तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि मां की मौत का मामला संदिग्ध लग रहा है। मुझे यह मृत्यु अप्राकृतिक लग रही है। आभूषणों का गायब होना और संदेह पैदा करता है।