Administration keeps - Tarun Mitra

संभावित बाढ़ क्षेत्रों में प्रशासन की पैनी नजर, एसडीएम ने किया निरीक्षण
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा और एसडीएम धामपुर विनीत कुमार ने अपने-अपने तहसील क्षेत्रों के संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर जलस्तर और तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार दोनों तहसील क्षेत्रों में फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है और न ही किसी स्थान पर कटान की सूचना है। हालांकि जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा ने कुंदनपुर तथा गलखा देवी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और भरोसा दिलाया कि प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों का चिन्हांकन कर लिया गया है तथा बाढ़ चौकी स्थापित की गई है, जिसका जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जाएगा।

एसडीएम सदर ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में बाढ़ अथवा कटान की स्थिति नहीं है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जनपदवासी जिला कंट्रोल रूम के नंबर 01342-262031 और 01342-262295 पर संपर्क कर सकते हैं।

वहीं, एसडीएम धामपुर विनीत कुमार ने नगला भज्जा, कोपा, शाहलीपुर निचल, नाथढोई और नंदग्राम सहित विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ा है, लेकिन अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को तटबंध का कार्य आगे तक पूरा कराने तथा सैंड पैक को रस्सी के स्थान पर मेटल वायर से बांधने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने बताया कि धामपुर तहसील क्षेत्र में भी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील गांवों को चिन्हित कर बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। किसी भी आपात स्थिति में तहसील का 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम 01344-230035 पर उपलब्ध रहेगा। ग्रामीण इस नंबर पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अभियंता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।