Lions Club Allahabad City - Tarun Mitra

लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न
प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह 18 अगस्त 2026 को रामा कॉन्टिनेंटल होटल में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित गवर्नर मेडल से सम्मानित किया गया। मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल, रीजन चेयरपर्सन अनूप सिंह, मेयर अजय अवस्थी, रीता वीर और इंदर मंध्यान को उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय उमेश कक्कड़ ने गवर्नर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र कैबिनेट सेक्रेटरी आरएम बालाजी, कैबिनेट कोषाध्यक्ष सतीश टंडन और कैबिनेट पीआरओ बृजेन्द्र वाजपेयी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रदान किए। वरिष्ठ सदस्य डॉ. आनंद श्रीवास्तव को इंटरनेशनल प्रेसिडेंट पिन से सम्मानित किया गया।

समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का शपथ ग्रहण भी हुआ। मंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश कक्कड़ ने क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ. जगदीश गुलाटी, पूर्व मंडलाध्यक्ष नितिन यथार्थ, सचिव मीना मंध्यान, कोषाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन लायन विशाल खरे, जोन चेयरपर्सन संजय चड्ढा सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा प्रयागराज के विभिन्न लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, पूर्व मंडलाध्यक्ष, रीजन चेयरपर्सन और जोन चेयरपर्सन भी समारोह में शामिल हुए।

लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी की ओर से बताया गया कि क्लब अंतरराष्ट्रीय मानकों और ‘वी सर्व’ के मूल मंत्र के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, नेत्रदान, कैंसर जागरूकता, रक्तदान और दिव्यांग सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य जारी रखेगा।

क्लब के सेवा कार्यों के तहत एसएसएस बालिका इंटर कॉलेज, प्रयागराज के बच्चों के लिए समारोह के दौरान तीन सी-सॉ झूले प्रदान किए गए। ये झूले मंडलाध्यक्ष के कर कमलों द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए।समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।