itwaha - Tarun Mitra

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर
इटवा, सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार की एडीआईपी (ADIP) योजना एवं राष्ट्रीय वयो श्री योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 20 एवं 21 अगस्त 2026 को नगर पंचायत इटवा कार्यालय सभागार में किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रतिदिन सुबह 10 बजे से होगा।

शिविर में पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, स्मार्ट छड़ी, बैसाखी, वॉकर, कृत्रिम अंग सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके जीवन को अधिक सुगम एवं सम्मानजनक बनाना है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की इन महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसलिए पात्र लाभार्थी समय से शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।