Road Protest - Tarun Mitra

सड़क की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बदहाल सड़क और गंदगी से परेशान -छात्र छात्राओं ने बुधवार को समस्या के निराकरण को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच ) पर जाम लगा दिया। झमाझम बारिश के बीच भी जेन अल्फा अपनी मांगों पर डटा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर छात्रों को समझा बुझा जाम खुलवा कर यातायात बहाल कराया। समय से समस्या का निस्तारण न होने पर छात्रों ने दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है।

बुधवार को जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी स्कूली छात्र छात्राओं ने सुबह से ही झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छात्र अमन कुमार, मानसिंह, राम किशोर, राजेश, प्रियंका, राधा, आरती समेत अन्य छात्र छात्राओं ने बताया कि उनके गांव रैपुरा से राजमार्ग तक सड़क गड्ढों में तब्दील होने के कारण उन्हें निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन भी असंतुलित होकर पलटने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। कई बार बच्चे गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे संचालित मिलों का कचड़ा भी सड़क किनारे फेंकने से रास्ता में गंदगी का अंबार लगा है।

जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। बच्चों को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चों को समझाकर यातायात बहाल कराया है।