house collapse incident - Tarun Mitra

अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गंगौली गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के कारण कमजोर हुआ कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया।

हादसे के समय मकान के अंदर सो रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हादसे में मकान के पास बंधी चार बकरियां भी मलबे की चपेट में आ गईं, जिनमें दो की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।

अमेठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की पहचान सूबेदार का पुरवा गंगौली निवासी फूलकली यादव (65) पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल के रूप में हुई है।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह कच्चे मकान में सो रही थीं। लगातार बारिश के चलते मकान की दीवार कमजोर हो गई थी। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और फूलकली यादव मलबे में दब गईं।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद मलबा हटाकर वृद्ध महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।