Nine Dead - Tarun Mitra

कोलकाता में फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग, नौ लोगों की मौत
कोलकाता। कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके में मंगलवार देररात एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के कई होटल भी इसकी चपेट में आ गए। धुएं से दम घुटने के कारण कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें मौके से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात दो बजे से कुछ पहले होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगी। देखते ही देखते होटल के कमरों में धुआं भर गया और आग आसपास के हिस्सों तक फैल गई। होटल में ठहरे लोगों में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

दमकल विभाग को रात 2 बजकर 7 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। न्यू मार्केट थाने की पुलिस और आपदा प्रबंधन दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। होटल संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल की गाड़ियों को काफी अंदर तक ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में दमकलकर्मियों ने शुरुआत में बाहर से आग बुझाने की कोशिश की। बाद में वे होटल के भीतर दाखिल हुए और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया।

दमकल विभाग के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लग सकती है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी जांच के लिए पहुंचेगी।

इस घटना ने सोमवार तड़के बीरभूम के तारापीठ में हुए होटल अग्निकांड की याद ताजा कर दी। उस हादसे में भी नौ लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी। घटना के बाद होटल मालिक प्रबीर पाल और उसके बेटे कल्याण आशीष पाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।कोलकाता की घटना ने करीब एक साल पहले मध्य कोलकाता के मेचुआ फलपट्टी इलाके में हुए होटल अग्निकांड की याद भी ताजा कर दी। उस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी।