Bhopal Collector - Tarun Mitra

भोपालः कलेक्टर की पहल पर 35 साल बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला न्याय
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के प्रयासों से मंगलवार को निशातपुरा में करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य की निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई।सिविल कोर्ट और कलेक्टर भोपाल के आदेशों के पालन में राजस्व टीम द्वारा आज की गई इस त्वरित कार्रवाई से 35 सालों से इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही 65 साल की बुजुर्ग महिला उपासना जौहरी को अंततः न्याय मिल गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उपखंड अधिकारी (राजस्व) और तहसीलदार बैरागढ़ को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

जानकारी के अनुसार 65 साल की उपासना जौहरी के पक्ष में साल 1992 में सिविल कोर्ट द्वारा 78 डेसिमल जमीन की डिक्री जारी की गई थी। लेकिन लंबे समय से इस जमीन पर कई लोगों द्वारा अवैध कब्जा करके बड़े-बड़े मकान और दुकानें बना ली गई थीं, जिससे बुजुर्ग महिला अपनी जमीन से वंचित थीं।

कलेक्टर मिश्रा के निर्देशों के बाद प्रशासनिक टीम ने ग्राम निशातपुरा पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 20 करोड़ रुपये मूल्य की 37 डेसिमल जमीन को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई के तहत मौके पर अवैध रूप से बनाए गए 23 मकानों और 25 दुकानों को हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।